डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव करीब आते ही उन्हें अयोध्या की याद आने लगी है। राजभर ने अखिलेश यादव की राम मंदिर दर्शन की संभावित योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन सद्बुद्धि तो आई।