National
बलिया के ददरी मेले में गोविंदा-सलमान अली बिखेरेंगे जलवा, भोजपुरी-बॉलीवुड सितारों से सजेगी महफिल
जागरण संवाददाता, बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले को इस बार भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है। करीब 80 एकड़ क्षेत्रफल में आयोजित होने वाले मेले में इस बार सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजन से
लेखक Milan Kumar Gupta157K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले को इस बार भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है। करीब 80 एकड़ क्षेत्रफल में आयोजित होने वाले मेले में इस बार सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजन से जुड़े विविध कार्यक्रमों की महफिल सजेगी।
भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ संत समागम, कवि सम्मेलन, मुशायरा और कव्वाली का आयोजन भी किया जाएगा। पांच दिसंबर से शुरू होने वाले प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला 20 दिसंबर तक चलेगा।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


