National
पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, दोनों पर था 25-25 हजार रुपये का इनाम
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पूजा-पाठ कराने के बहाने घरों में घुसकर आभूषण ठगने वाले गिरोह की दो महिला सदस्यों को गंभीरपुर थाना की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। दोनों पर गैंग्सटर एक्ट की आरोपित थीं
लेखक Saurabh Singh113K पढ़े गए
-1794057075928.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पूजा-पाठ कराने के बहाने घरों में घुसकर आभूषण ठगने वाले गिरोह की दो महिला सदस्यों को गंभीरपुर थाना की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। दोनों पर गैंग्सटर एक्ट की आरोपित थीं, उनपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गरीबुन और मेहनाज निवासी ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
28 अगस्त 2025 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपलटू गांव निवासी रेखा कन्नौजिया के घर तीन महिलाएं पहुंचीं। पूजा-पाठ कराने के बहाने विश्वास में लेकर उन्होंने रेखा के आभूषण अपने पास रखवा लिए और लेकर फरार हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर 12 सितंबर 2025 को गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान गिरोह की सदस्यों के कब्जे से ठगी के आभूषण और नकदी बरामद हुई थी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


