National
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी, हर दिन मिलेंगे नए व्यंजन; एक महीने की सूची तैयार
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिड-डे मील के तहत हर दिन अलग-अलग नए व्यंजन परोसे जाएंगे। सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत प्राथमिक और मिडि
लेखक Sudhir Tanwar133K पढ़े गए
-1794056807638.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिड-डे मील के तहत हर दिन अलग-अलग नए व्यंजन परोसे जाएंगे। सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत प्राथमिक और मिडिल कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दिनवार भोजन सूची में संशोधन किया है।
भोजन में पौष्टिकता और विविधता का ध्यान रखते हुए चार सप्ताह का मेन्यू निर्धारित करते हुए संशोधित सूची में अनाज, दालों, सोया, मौसमी सब्जियों, दूध, दही, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री को शामिल किया गया है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


