संवाद सूत्र, राजगढ़।  राजगढ़ उपमंडल के स्टार्टअप वुडशास्त्र प्राइवेट लिमिटेड ने हिमालयी जंगलों को आग की घटनाओं से बचाने और वन संपदा के बेहतर उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।
जंगलों में हर साल आग का कारण बनने वाली चीड़ की सूखी पत्तियों, टहनियों, छाल और अन्य वन अवशेषों को अब बेकार कचरे के बजाय उपयोगी औद्योगिक उत्पादों में बदलने की दिशा में काम किया जाएगा।