National
जिंदगी की जंग हार गई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता: आगरा में 6 दिन बाद हुई मौत; प्रेमी ने बुलाकर दोस्त के साथ किया था गैंगरेप
संवाद सूत्र, खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी आखिरकार छठवें दिन जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। किशोरी की मृत्यु की जानकारी होते ही गांव
लेखक Neelesh Kumar135K पढ़े गए

संवाद सूत्र, खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी आखिरकार छठवें दिन जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। किशोरी की मृत्यु की जानकारी होते ही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। शाम को शव घर पहुंचने की कोहराम मच गया।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोश भड़कने से पहले ही उन्हें शांत करा दिया। देर शाम गांव में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


