National
शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण के इलाज के बाद शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता की हालत अ
लेखक Digital Desk182K पढ़े गए
-1794035170758.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण के इलाज के बाद शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता की हालत अब पूरी तरह स्थिर है, उनका बाकी स्वास्थ्य सुधार घर पर ही जारी रहेगा।
डॉ. प्रीतम समदानी ने उनके स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए बताया कि पवार इलाज पर अच्छा प्रतिसाद दे रहे हैं, उनकी स्थिति में काफी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि पवार को घर पर दवाइयां जारी रखने की सलाह दी गई है। उनकी उम्र को देखते हुए कुछ अतिरिक्त सावधानियां बरतने को कहा गया है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


