साहिल ठाकुर, कांगड़ा। पड़ोसी राज्यों में धान की पराली जलाने से फैलने वाले प्रदूषण को लेकर हर साल सरकारों को सख्त हिदायतें जारी करनी पड़ती हैं। न्यायालय भी इस गंभीर समस्या पर कई बार संज्ञान ले चुके हैं।
वहीं, जिला कांगड़ा के जसवां-परागपुर क्षेत्र में पराली संरक्षण की एक ऐसी परंपरा देखने को मिलती है, जहां किसानों ने कभी इसे जलाने की जरूरत ही महसूस नहीं की।