संतोष शर्मा, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रसंघ चुनाव में इस बार नारी सशक्तिकरण की मजबूत झलक देखने को मिली। आठ साल बाद हुए चुनाव में छात्राओं ने न सिर्फ बढ़-चढ़कर भागीदारी की, बल्कि अलग-अलग पदों पर जीत दर्ज कर छात्र राजनीति में अपनी बढ़ती ताकत का अहसास भी कराया। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं ने छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर जीत हासिल की है।