जागरण संवाददाता, भिवानी। भिवानी की राजनीति में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक बड़ा झटका लगा है। भिवानी के वार्ड नंबर 11 से पार्षद और पिछले विधानसभा चुनाव में भिवानी से इनेलो के प्रत्याशी रहे कर्मबीर यादव ने अपनी पत्नी एवं वार्ड नंबर 12 से पार्षद कविता यादव के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों पार्षदों को कांग्रेस की आधिकारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत कोटिया और युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव धीरज सिंह भी मौजूद रहे।