National
मोकामा में लापता पत्नी का नदी में मिला कंकाल, पति ने रची थी भागने की झूठी कहानी; पास्टर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मोकामा। एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में नदी फेंकने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने महिला का नदी से नरकंकाल बरामद कर घटना में शामिल एक पास्टर समेत चार आरोपितों
लेखक Munna Sharma35K पढ़े गए
-1794039065137.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, मोकामा। एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में नदी फेंकने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने महिला का नदी से नरकंकाल बरामद कर घटना में शामिल एक पास्टर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित समेत मृतिका के ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं।
घोसवरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार मणि ने बताया कि गोसाईं गांव निवासी चंदन यादव की पत्नी सीमा कुमारी का शव तारतर गांव के निकट नदी से बरामद हुआ है।शव पूरी कंकाल में तब्दील हो गया था। हत्यारोपित के चाचा और चाची की निशानदेही पर सीमा कुमारी का नरकंकाल बरामद किया गया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


