जागरण संवाददाता, बागपत। भगतजी स्वीट्स के स्वामी से कंपनी में निवेश का झांसा देकर करीब 31 लाख रुपये की ठगी की गई। अदालत के आदेश पर दिल्ली की अदालत के कर्मचारी समेत सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी भगत स्वीट्स की बागपत में दुकान है। आरोप है कि दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट के कर्मचारी कर्मवीर सिंह ने वर्ष 2022 में ई-स्टोर कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए 25 लाख रुपये निवेश कर एक लाख रुपये प्रति माह का लाभ मिलने का वायदा किया।