National
'हरक सिंह ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, दुष्कर्म के बाद 10 पागलों संग रखा'... 23 साल बाद जेनी ने खोली जुबान
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। करीब 23 साल पुराने जेनी दुष्कर्म प्रकरण में शनिवार को नया मोड़ आ गया।
लेखक Digital Desk153K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। करीब 23 साल पुराने जेनी दुष्कर्म प्रकरण में शनिवार को नया मोड़ आ गया।
अब तक राजनीतिक बयानबाजी और बच्चे के पितृत्व की डीएनए जांच के सवालों के बीच घिरी रहीं जेनी ने पहली बार अपने साथ हुई कथित घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म, यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और जबरन हस्ताक्षर कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
रोते हुए अपनी आपबीती सुनाने वाली जेनी ने दावा किया कि जब उनके साथ यह सब हुआ, तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा शोषण हुआ, जैसा शायद किसी के साथ नहीं हुआ होगा।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


