National
पंजाब के पटवारियों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, जिला कैडर फिर से बहाल; 1001 पदों पर भर्तियां भी होंगी
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शुक्रवार को रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बलराज सिंह औजला के नेतृत्व में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पटवार
लेखक Digital Desk59K पढ़े गए
-1794036638480.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शुक्रवार को रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बलराज सिंह औजला के नेतृत्व में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पटवारियों का जिला कैडर बहाल और 1,001 भर्तियों का रास्ता साफ कर दिया है।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद किया। मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश रेवेन्यू पटवार यूनियन के अध्यक्ष बलराज सिंह औजला ने बताया कि वर्ष 2024 में सरकार ने पटवारियों के पारंपरिक जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर कर दिया था।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


