जागरण संवाददाता, (आनंदनगर) महराजगंज। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट से हो गया। हादसे में चाय बना रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि मकान का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में शनिवार सुबह की है। गढ़वा निवासी मनीष यादव किराना और श्रृंगार की दुकान चलाते हैं।
शनिवार की सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी गीता गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से गीता गंभीर रूप से झुलस गई।