National
गजब! शुभारंभ के बाद भी नहीं घूमा सहकारी चीनी मिलों का चक्का, किसान चिंतित
जागरण संवाददाता, बागपत। सहकारी चीनी मिल रमाला और बागपत का धूम-धड़ाके से नए पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बावजूद इनमें गन्ना पेराई शुरू नहीं हुई है, ऐसा तब है जब शासन का जोर समय से चीनी मिलों को चलाने पर है। इससे किसान है
लेखक Zaheer Hasan160K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बागपत। सहकारी चीनी मिल रमाला और बागपत का धूम-धड़ाके से नए पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बावजूद इनमें गन्ना पेराई शुरू नहीं हुई है, ऐसा तब है जब शासन का जोर समय से चीनी मिलों को चलाने पर है। इससे किसान हैरान और परेशान हैं। समय से गन्ना कटाई नहीं होगी तो फिर गेहूं की बुआई पिछड़ेगी।
सहकारी चीनी मिल रमाला का दो नवंबर को नए गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री केपी मलिक तथा अन्य अधिकारी और किसान पेराई सत्र के शुभारंभ के दौरान मौजूद रहे। मगर तीन दिन बाद भी इस चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू नहीं हो पाई।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


