जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी की ओर से लगाए गए जातिसूचक टिप्पणी और उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
गिरधारी लाल साहू व उनका भतीजा सत्येंद्र राठौर गिरफ्तार दून पुलिस ने गिरधारी लाल को झांसी उत्तर प्रदेश जबकि सत्येंद्र राठौर को जोगी नवादा बरेली से गिरफ्तार किया है। दोनों पर फर्जी हस्ताक्षर एवं कूरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों में निदेशक पद से हटाने के प्रकरण में कार्रवाई की है।