जागरण संवाददाता, जहानाबाद। स्मैक तस्करों को पकड़ने के दौरान लापता हुए टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव का शव शनिवार सुबह दरधा नदी से बरामद किया गया।
जवान गुरुवार रात से लापता थे। दो दिनों से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। नदी में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
धनेश्वर यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले थे। उनकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।