National
सोनभद्र में खूबसूरती के बीच छिपा है खतरा, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) । शाम के समय ढलते सूर्य की सुनहरी किरणों से दमकती रेणुका नदी की लहरें और प्राकृतिक छटा छठ घाट पर आने वाले सैलानियों को बरबस आकर्षित करती हैं। प्रकृति के इस मनोरम दृश्य को कैमरे में कैद करन
लेखक mukesh srivastava171K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र)। शाम के समय ढलते सूर्य की सुनहरी किरणों से दमकती रेणुका नदी की लहरें और प्राकृतिक छटा छठ घाट पर आने वाले सैलानियों को बरबस आकर्षित करती हैं। प्रकृति के इस मनोरम दृश्य को कैमरे में कैद करने और मोबाइल से रील बनाने का मोह लोगों को नदी के बीचोंबीच बने ऊंचे टापूनुमा स्थान तक खींच ले जाता है। लेकिन खूबसूरत नजारा देखने की यह चाहत कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।
खासकर तब जब लोग नदी के मौजूदा जलस्तर को सुरक्षित मानकर पानी के बीच चले जाते हैं और अचानक तेज धारा के बीच फंस जाते हैं। दरअसल रेणुका नदी का जलस्तर सामान्य दिनों में काफी कम रहता है। ऐसे में नदी का तल और बीच में बने ऊंचे स्थान आसानी से दिखाई देते हैं। लोग इसे सुरक्षित समझकर टापू तक पहुंच जाते हैं। जबकि हकीकत यह है कि नदी में प्रवाहित होने वाला पानी काफी हद तक ओबरा डैम और उससे जुड़ी जल विद्युत परियोजना की इकाइयों के संचालन पर निर्भर करता है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


