राज्य ब्यूरो, पटना।बिहार विधान परिषद सचिवालय में हाल में नियुक्त किए गए 125 से अधिक कर्मियों की नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता और चयनित अभ्यर्थियों की कार्यकुशलता पर सवाल उठने के बाद सचिवालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में पिछले दो महीनों के दौरान विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। अब इन नियुक्तियों की प्रक्रिया और अभ्यर्थियों की योग्यता की जांच की जा रही है।