National
261 करोड़ की ठगी के चंडीगढ़ से जुड़े तार, चेतन मुंजाल की गिरफ्तारी से ईडी की रडार पर कई नेता और पुलिस अधिकारी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हैदराबाद में फर्जी काॅल सेंटरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 261 करोड़ रुपये की ठगी के मामले के तार चंडीगढ़ से भी जुड़े हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ सेक्टर-50 के रहने वाले चेत
लेखक Ravi Atwal61K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हैदराबाद में फर्जी काॅल सेंटरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 261 करोड़ रुपये की ठगी के मामले के तार चंडीगढ़ से भी जुड़े हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ सेक्टर-50 के रहने वाले चेतन मुंजाल को गिरफ्तार किया था।
मुंजाल की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ के कई बड़े नेता और पुलिस अधिकारियों की परेशानी बढ़ने वाली है। सूत्रों के मुताबिक चेतन मुंजाल कई बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में था। पंजाब के एक सीनियर आइपीएस से उसकी बातचीत के भी सुराग मिले हैं।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


