National
मलेशिया में सुनी रामनगरी की महिमा, ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या खिंचे चले आए शेन
जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव की गूंज सात समंदर पार तक पहुंच रही है। श्रीराम मंदिर की भव्यता और दीपोत्सव की वैश्विक ख्याति विदेशी पर्यटकों को अयोध्या की ओर आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण में आस्ट्रेलिया नि
लेखक Prahlad Tiwari140K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव की गूंज सात समंदर पार तक पहुंच रही है। श्रीराम मंदिर की भव्यता और दीपोत्सव की वैश्विक ख्याति विदेशी पर्यटकों को अयोध्या की ओर आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण में आस्ट्रेलिया निवासी शेन भी रामनगरी पहुंचे हैं।
मलेशिया में भारतीय समुदाय के बीच दीपावली की तैयारियां देखने के बाद उनके मन में अयोध्या आने की इच्छा जागी। अब राम की पैड़ी पर बैठकर दीपोत्सव की तैयारियों और जगमगाती रामनगरी को निहार रहे शेन यहां के माहौल से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या अद्भुत है। यहां सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


