संवाद सूत्र, रक्कड़ (ऊना)। शुक्रवार को करटोली से दिल्ली जंक्शन वाया अंब अंदौरा, सरहिंद के रास्ते जाने वाली ट्रेन संख्या 14054 हिमाचल एक्सप्रेस की समय सारणी को पुनः निर्धारित किया गया हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सरहिंद- अंबाला रूट पर शुक्रवार दोपहर कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद अंबाला कैंट - करटोली इंटरसिटी एक्सप्रेस को परिवर्तित रूट से होकर चलाया गया।