National
कहीं नीलगाय से टकराई बाइक, कहीं आमने-सामने भिड़े वाहन; बाराबंकी में सड़क हादसों में एक की मौत, 15 घायल
जागरण संवाददाता, बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। लोनी कटरा में दहिला के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई। बाइक पर सवार तीन श्रमिक लखनऊ से घर लौट रहे थे। हादसे में भितरी गांव नि
लेखक Prem Shankar46K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। लोनी कटरा में दहिला के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई। बाइक पर सवार तीन श्रमिक लखनऊ से घर लौट रहे थे। हादसे में भितरी गांव निवासी लवलेश की मौत हो गई। शिवप्रसाद और रामकेवल घायल हो गए। तीनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां लवलेश को मृत घोषित किया गया। शिवप्रसाद को जिला चिकित्सालय से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। घटनास्थल पर श्रमिक की बाइक मिली है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


