National
गोरखपुर में धनतेरस पर बाजार में बरसीं लक्ष्मी, 1300 करोड़ का हुआ कारोबार
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को गोरखपुर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से दोपहर तक खरीदारी की रफ्तार धीमी रही, लेकिन शाम होते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई। शुभ मुहूर्त में बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण,
लेखक Prabhat Pathak183K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को गोरखपुर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से दोपहर तक खरीदारी की रफ्तार धीमी रही, लेकिन शाम होते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई। शुभ मुहूर्त में बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स और घरेलू साज-सज्जा के सामान की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों के मुताबिक शहर में सभी सेक्टर मिलाकर करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
गोलघर, घंटाघर, पांडेयहाता, असुरन और मोहद्दीपुर सहित प्रमुख बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। इस बार आटो सेक्टर सबसे आगे रहा। कारोबारियों के अनुसार करीब 500 करोड़ रुपये के दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


