National
कमाल का इनोवेशन! निटरा टेक्निकल कैंपस के छात्रों का सैनरचना-2026 में जलवा, पेश किए इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। निटरा टेक्निकल कैंपस के टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने नवाचार और टिकाऊ उत्पाद विकास के क्षेत्र में संस्थान का नाम रोशन किया है। सैनरचना-2026 (प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड डिजाइन हैका
लेखक Shahnawaz Ali140K पढ़े गए
-1794020864309.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। निटरा टेक्निकल कैंपस के टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने नवाचार और टिकाऊ उत्पाद विकास के क्षेत्र में संस्थान का नाम रोशन किया है। सैनरचना-2026 (प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड डिजाइन हैकाथॉन) में विद्यार्थियों ने दो पुरस्कार हासिल किए।
प्रतियोगिता में दिव्यांशी मल्होत्रा, दीपांश कुशवाहा और पलक मलिक की टीम को सेकंड रनर-अप पुरस्कार मिला। विद्यार्थियों ने पराली फाइबर : कृषि अपशिष्ट से टिकाऊ वस्त्र विषय पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें कृषि अपशिष्ट पराली को उपयोगी टेक्सटाइल फाइबर और उत्पादों में बदलने की संभावनाएं प्रदर्शित की गईं। टीम का मार्गदर्शन वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. निधि सिसोदिया ने किया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


