अंकुर अग्रवाल, देहरादून। दून के सड़कों पर इन दिनों सिर्फ वाहनों की आवाजाही ही नहीं बढ़ी, बल्कि नए वाहनों की खरीदारी का जुनून भी सिर चढ़कर बोल रहा है। नवरात्र से शुरू हुई त्योहारी खरीदारी ने धनतेरस तक ऐसा जोर पकड़ा कि महज 25 दिनों में ही करीब 22 हजार नए वाहन बिक गए।
धनतेरस पर ही छह हजार से अधिक वाहनों की बिक्री का अनुमान है। पिछले साल धनतेरस पर करीब पांच हजार वाहन बिके थे। यानी इस बार एक ही दिन में बिक्री का आंकड़ा करीब एक हजार वाहन आगे निकल गया।