National
दीवाली पर घर लौटने की होड़, लखनऊ के बस अड्डों पर उमड़ी भीड़; पांच रूटों पर उतारी गईं ई-बसें
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीवाली पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने लखनऊ से 900 बसों का बेड़ा सड़क पर उतारा। बसों का संचालन राजधानी से विभिन्न शहरों के बीच लगातार चल रहा है। शुक्रवार को लखनऊ के तीनों बस अड्डों से
लेखक Dharmesh Awasthi106K पढ़े गए
-1794020755030.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीवाली पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने लखनऊ से 900 बसों का बेड़ा सड़क पर उतारा। बसों का संचालन राजधानी से विभिन्न शहरों के बीच लगातार चल रहा है। शुक्रवार को लखनऊ के तीनों बस अड्डों से 18 शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई। इन बसों की सुविधा उन अधिकांश यात्रियों को मिली जो दिल्ली, मुंबई, पंजाब आदि महानगरों से ट्रेन के जरिए लखनऊ पहुंचे थे। उन्हें बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, रूपईडीहा, डुमरियागंज, बस्ती, आजमगढ़ आदि जिलों के लिए रवाना किया गया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


