National
रोहतक में पिटबुल का खौफ, पटाखे देख रहे युवक पर अचानक टूटा कुत्ता; 8 जगह नोचकर किया लहूलुहान
जागरण संवाददाता, रोहतक। दीपावली की खुशियां मनाने के लिए घर से बाहर निकले 23 वर्षीय युवक को सेक्टर-14 में खूंखार पिटबुल के हमले का सामना करना पड़ा। युवक सड़क पर खड़ा होकर पटाखों की लड़ियां देख रहा था, तभी पड़ोसी के घर से
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए
-1793987379005.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, रोहतक। दीपावली की खुशियां मनाने के लिए घर से बाहर निकले 23 वर्षीय युवक को सेक्टर-14 में खूंखार पिटबुल के हमले का सामना करना पड़ा। युवक सड़क पर खड़ा होकर पटाखों की लड़ियां देख रहा था, तभी पड़ोसी के घर से निकले कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक के शरीर पर आठ जगह काटकर उसे लहूलुहान कर दिया।
जान बचाने के लिए युवक को किसी तरह घर के अंदर भागना पड़ा। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। एमडीयू के विधि विभाग में अधीक्षक जितेंद्र परमार ने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा ध्रुव राज परमार दीपावली से एक दिन पहले शाम करीब सात बजे घर के बाहर खड़ा था। वह पटाखों की लड़ियां देख रहा था।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


