डिजिटल डेस्क, इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को इंदौर के केसरबाग रोड स्थित नेमी नगर जैन कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य सुनील सागर गुरुदेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और श्रद्धापूर्वक पाद प्रक्षालन किया। इस दौरान धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्र जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
शाम करीब 6:30 बजे हुए इस विशेष आगमन के दौरान आचार्यश्री के सान्निध्य में आत्मकल्याण, नैतिकता, संस्कार और समाज को सद्मार्ग पर आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संवाद में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जीवन में नैतिक मूल्यों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।