National
डिजिटल हुआ प्रशासनिक काम: अब लखनऊ विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटेंगे सरकारी कॉलेजों के प्राचार्य
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय अब अपने संबद्ध पांच जिलों के राजकीय महाविद्यालयों को भी ई-आफिस प्रणाली से जोड़ने जा रहा है। पहले चरण में लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी के सभी राजकीय महाविद्यालयो
लेखक Anand Tripathi158K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय अब अपने संबद्ध पांच जिलों के राजकीय महाविद्यालयों को भी ई-आफिस प्रणाली से जोड़ने जा रहा है। पहले चरण में लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी के सभी राजकीय महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के ई-आफिस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे कालेजों की प्रशासनिक पत्रावलियों का निस्तारण डिजिटल माध्यम से हो सकेगा।
प्राचार्यों और कर्मचारियों को सामान्य प्रशासनिक कार्यों के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कुलपति प्रो. जेपी सैनी की पहल पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में पहले से लागू ई-आफिस व्यवस्था का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत राजकीय महाविद्यालयों की फाइलें डाक या व्यक्तिगत रूप से भेजने के बजाय सीधे संबंधित अधिकारियों के डिजिटल पटल पर पहुंचेंगी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


