National
हरियाणा में दीपावली से पहले महंगा हुआ घी और पनीर, जानें कितना बढ़ा दाम
जागरण संवाददाता, जींद। वीटा घी के दाम फिर 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इसके दाम बढ़कर 730 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गत आठ अक्टूबर को भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। पनीर की 200 ग्राम की पैकिंग के दाम
लेखक Bijender Malik193K पढ़े गए
-1793987879124.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, जींद। वीटा घी के दाम फिर 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इसके दाम बढ़कर 730 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गत आठ अक्टूबर को भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। पनीर की 200 ग्राम की पैकिंग के दाम भी पांच रुपये बढ़कर 90 हो गए हैं।
प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि दूध महंगा होने की वजह से घी व पनीर के रेट बढ़ाए गए हैं। आने वाले दिनों में घी के दाम और बढ़ सकते हैं। फिलहाल वीटा 10 फैट के प्रति लीटर दूध के किसानों को 88 रुपये दे रहा है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


