संवाद सहयोगी, बाढ़डा (भिवानी)। जिले के गांव सिरसली निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर सुंदर सिंह फोगाट का अमेरिका के शिकागो में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही गांव सिरसली सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमेरिका स्थित उनके पैतृक निवास पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान उनके 18 वर्षीय बेटे ने हीटर विधि से बटन दबाकर पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई।