National
पीएम मोदी से मिलीं पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना, कांस्य पदक विजेता का बढ़ाया हौसला
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली डा.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुल
लेखक Jitendra Kumar Upadhyay142K पढ़े गए
-1793988293117.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली डा.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री से मुलाकात संजना के लिए उत्साहवर्धन के साथ ही उनके खेल सफर का यादगार पल बन गई। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में भी खुशी का माहौल है। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने फोन पर संजना से बात कर उन्हें कांस्य पदक जीतने और देश का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई दी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय लौटने पर उनका स्वागत करने के साथ सम्मानित भी किया जाएगा।
झारखंड की रहने वाली संजना विश्वविद्यालय में बीबीए की छात्रा हैं। उन्होंने जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स में महिला एकल एसएल-तीन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था।संजना का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है।

-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)