National
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल पर लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम, त्योहार पर सफर करने वाले परेशान
जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल पर शुक्रवार शाम को डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। टोल से गुजरने में वाहनों को 30 से 35 मिनट लग गए। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी ल
लेखक Ali Abbas95K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल पर शुक्रवार शाम को डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। टोल से गुजरने में वाहनों को 30 से 35 मिनट लग गए। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं, शहर में खरीदारी को उमड़ी भीड़ के चलते वाहनों का दबाव पांच गुणा बढ़ने से ट्रैफिक रेंगता रहा।
चौराहों और बाजारों में पुलिस की सक्रियता के चलते जाम के हालात नहीं बने। दीपावली रविवार को है। शुक्रवार को धनतेरस के चलते अधिकांश लोग शाम को कार्यालयों में अवकाश होने क बाद त्योहार पर घर के लिए निकल लिए थे। जिससे शाम पांच बजे से लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल पर लखनऊ जाने वाली लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। टोल के सभी बैरियर खोलने के बावजूद वाहनों की लाइन लंबी होती चली।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


