National
धनतेरस पर बाजार में बिक्री का रिकॉर्ड, देशभर में सवा लाख करोड़ का कारोबार; 66,000 करोड़ का बिका सोना-चांदी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। धनतेरस पर देशभर में खरीदारी का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जिसने भारतीय खुदरा व्यापार के इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया है। पारंपरिक आस्था, मजबूत उपभोक्ता विश्वास और घरेलू अर्थव्यवस्था म
लेखक Jagran News144K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। धनतेरस पर देशभर में खरीदारी का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जिसने भारतीय खुदरा व्यापार के इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया है। पारंपरिक आस्था, मजबूत उपभोक्ता विश्वास और घरेलू अर्थव्यवस्था में छाई नई ऊर्जा के दम पर इस बार धनतेरस का कारोबार 1.25 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।
इस महाउत्सव में बुलियन से लेकर आटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स और परिधानों तक में बाजार के हर कोने में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


