जागरण संवाददाता, जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ऐसे फैसले लेती है, जिन्हें बाद में वापस लेना पड़ता है।
तीन कृषि कानून, जातिगत जनगणना और अग्निवीर योजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर मुद्दों पर बार-बार निर्णय बदलकर जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है।
जयपुर में मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि किसान डेढ़ साल तक कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहे, वहीं अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है। सरकार न फैसले लेने का कारण बताती है और न उन्हें वापस लेने का आधार स्पष्ट करती है।