National
मथुरा में एक लाख रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा
जागरण संवाददाता, मथुरा। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवर्धन विकास खंड की ग्राम पंचायत अड़ींग के ग्राम पंचायत सचिव मनीष भंडारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आगरा सतर्कता
लेखक Rakesh Kumar Sharma155K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवर्धन विकास खंड की ग्राम पंचायत अड़ींग के ग्राम पंचायत सचिव मनीष भंडारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आगरा सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। आरोपित सचिव पर विकास कार्यों के बकाया भुगतान के एवज में कमीशन मांग रहा था।
विजिलेंस की कार्रवाई के बाद पंचायत सचिव को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। वर्ष 2023, 2024 और 2025 में ग्राम पंचायत अड़ींग में सीसी सड़क, नाली, इंटरलाकिंग और पार्क निर्माण सहित विभिन्न सिविल कार्य करीब दो करोड़ रुपये की लागत से कराए गए थे। इन कार्यों के सापेक्ष ठेकेदार परवेज अहमद का करीब 30 लाख रुपये का भुगतान बकाया था, जबकि बाकी भुगतान हो चुका था।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


