National
स्कोडा एसयूवी को देखते ही ढाई साल की नव्यांशी बोली- मम्मी मेरी गाड़ी कहां है, मेगा ड्रॉ में चमकी किस्मत
जागरण संवाददाता, सिरसा। दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका आफर के मेगा ड्रा में हुडा सेक्टर 20 निवासी ढाई साल की नव्यांशी को एसयूवी गाड़ी दैनिक जागरण हिसार यूनिट के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल, वरिष्ठ समाचार संपादक राकेश क्र
लेखक Sanmeet Singh130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिरसा। दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका आफर के मेगा ड्रा में हुडा सेक्टर 20 निवासी ढाई साल की नव्यांशी को एसयूवी गाड़ी दैनिक जागरण हिसार यूनिट के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल, वरिष्ठ समाचार संपादक राकेश क्रांति और मुख्य अतिथि कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने संयुक्त रुप से उन्हें भेंट की।
नव्यांशी के दादा हंसराज, दादी सुलोचना देवी, पिता नवदीप, मम्मी शिल्पी गिरी, भाई नकश गोस्वामी ने गाड़ी मिलने पर खुशी जताई।सुबह साढ़े दस बजे ढाई साल की नव्यांशी जब परिवार के साथ शोरूम पहुंची तो आते ही पूछा कि मम्मी मेरी गाड़ी कहां पर है। इसके बाद उसकी मम्मी शिल्पी गिरी ने उन्हें बताया कि आपकी गाड़ी सजकर तैयार है। उपहार में मिली एसयूवी को देखकर नव्यांशी बहुत ही खुश थी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


