National
इलाहाबाद हाई कोर्ट: नए चैंबर आवंटन और सुरक्षा राशि जमा करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर तक बढ़ी
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर व पार्किंग भवन में आवंटन की तारीख बढ़ गई है। 'चीफ आवंटी' के रूप में चैंबर प्राथमिकताएं जमा करने और सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी डिपाजिट) के भुग
लेखक Digital Desk119K पढ़े गए
-1793993771227.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर व पार्किंग भवन में आवंटन की तारीख बढ़ गई है। 'चीफ आवंटी' के रूप में चैंबर प्राथमिकताएं जमा करने और सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी डिपाजिट) के भुगतान की अंतिम तारीख हाई कोर्ट ने 20 नवंबर की शाम पांच बजे तक बढ़ा दी है। अभी तक अंतिम तारीख पांच नवंबर थी।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने चार नवंबर को पत्र लिखकर अंतिम तारीख दो सप्ताह बढ़ाने का अनुरोध किया था। आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य न्यायमूर्ति की संस्तुति पर विस्तार स्वीकृत हुआ। इस आशय की सार्वजनिक सूचना उसी दिन हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


