आईएएनएस, चेन्नई। भारत के समुद्री अनुसंधान अभियान ‘समुद्रयान प्रोजेक्ट’ को बड़ी सफलता मिली है। देश की स्वदेशी पनडुब्बी मत्स्य-6000 ने तमिलनाडु के कट्टुपल्ली स्थित एलएंडटी शिपयार्ड में मानवरहित परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
इस दौरान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कुमार तुम्मला और राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइओटी) के निदेशक जी.ए. रामदास मौजूद रहे।