संतोष बिष्ट, अल्मोड़ा। कुमाऊं के 6 जिलों में बागवानी का रकबा लगातार सिमट रहा है, लेकिन फल उत्पादन के आंकड़े एक नई तस्वीर पेश कर रहे हैं। कम होते बागानों के बावजूद कुमाऊं में फल उत्पादन करीब 90.4 प्रतिशत बढ़ गया है। यानी अब कम जमीन में भी पहले से कहीं अधिक फल पैदा हो रहे हैं। हाई डेंसिटी प्लांटिंग, उन्नत पौधों और वैज्ञानिक बागवानी तकनीकों ने उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं को नई दिशा दी है।