National
जींद में करंट लगने से मजदूर की मौत, मकान का सरिया बांधते समय हुआ हादसा
जागरण संवाददाता, जींद। कैथल रोड पर एक मकान का सरिया बांधते हुए करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के लड़के के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। कैथल रोड स्थित राज नगर निवासी 54 वर्षीय अशोक कुमार मकानों
लेखक Satish Kumar82K पढ़े गए
-1793967809974.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, जींद। कैथल रोड पर एक मकान का सरिया बांधते हुए करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के लड़के के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। कैथल रोड स्थित राज नगर निवासी 54 वर्षीय अशोक कुमार मकानों व दुकानों का सरिया बांधने का काम करता था। शुक्रवार को अशोक कुमार अपने पड़ोसी के मकान का सरिया बांध रहा था।
मकान के पास से ही बिजली के तार गुजर रहे हैं। अशोक कुमार जब एक सरिये को हाथ में उठाने लगा तो अचानक उसका पांव फिसल गया और एक तरफ से सरिया ऊपर उठ गया। सरिया ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया, जिससे उसमें करंट आ गया।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)