जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात करने के लिए शुक्रवार को उनकी पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य तंजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम डासना जिला कारागार पहुंचे।
जेल में मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा ने जेल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए अंदर गंदगी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथिमकता आजम खां को जेल से बाहर निकालना है। इसके लिए उन्हें कोर्ट पर भरोसा है।