डिजिटल डेस्क, रांची। Bengaluru To Tatanagr Train: छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे झारखंड के लोगों के लिए बेंगलुरु से टाटानगर की रेल यात्रा मुश्किल हो सकती है। त्योहार के दौरान इस रूट पर ट्रेनों की उपलब्धता सीमित है। बेंगलुरु से टाटानगर के लिए केवल 8 और 9 नवंबर को ही ट्रेन उपलब्ध है। इसके बाद छठ पूजा की अवधि समाप्त होने तक इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं है।