जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। आमतौर पर 14 साल की उम्र में बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं, लेकिन सीतामढ़ी के अरुणाभ रंजन के सवाल कुछ अलग हैं। उसके मन में एक ऐसी जिज्ञासा ने जन्म लिया, जिसने उसे लेखक बना दिया।
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अरुणाभ ने संचार की जटिल प्रक्रिया को समझने और समझाने के लिए अंग्रेजी में पूरी पुस्तक लिख डाली है। उसकी पुस्तक का नाम 'कोर कांस्पेटस आफ कम्युनिकेशन' है। इसमें उसने एक दिलचस्प सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की है कि आखिर एक ही बात को दो लोग अलग-अलग अर्थों में क्यों समझते हैं।