National
हल्द्वानी में त्योहारी भीड़ से थमी शहर की रफ्तार, मुख्य मार्गों पर लगा लंबा जाम
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ ने शुक्रवार को शहर की रफ्तार थाम दी। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि कई जगह लंबा जाम लग गया। कालाढूंगी, रामपुर और बरेली रोड पर व
लेखक Pushkar Adhikari65K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ ने शुक्रवार को शहर की रफ्तार थाम दी। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि कई जगह लंबा जाम लग गया। कालाढूंगी, रामपुर और बरेली रोड पर वाहन रेंगते नजर आए।
सिंधी चौराहे से महिला अस्पताल और मुखानी चौराहे से ऊंचापुल तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। बाजार पहुंचने और वहां से घर लौटने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार को सुबह से दोपहर करीब ढाई बजे तक बाजारों में भीड़ सामान्य रही, लेकिन शाम होते ही खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)