National
धनतेरस पर उत्तराखंड के बाजार ग्राहकों से गुलजार, खटीमा में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद
जागरण संवाददाता, खटीमा। दीपावली से पहले धनतेरस पर बाजार पूरी तरह ग्राहकों से गुलजार रहा। जगह-जगह पूजन सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही सजावट के सामानों की दुकानें लगी रहीं, जहां पर खरीदारों को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लो
लेखक Rajendra Singh Mitadi179K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, खटीमा। दीपावली से पहले धनतेरस पर बाजार पूरी तरह ग्राहकों से गुलजार रहा। जगह-जगह पूजन सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही सजावट के सामानों की दुकानें लगी रहीं, जहां पर खरीदारों को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने धनतेरस के मौके पर बर्तन, पूजन सामग्री, सजावट के सामान आदि की जमकर खरीदारी की।
दीपावली पर्व को लेकर पिछले तीन-चार दिनों से बाजार में खासी चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें पहले से ही सजानी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को धनतेरस पर दुकानें पूरी तरह सज गई। सुबह से ही ग्राहकों के बाजार आने का क्रम शुरू हो गया था।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)