डिजिटल डेस्क, पटना/नालंदा। बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार राजगीर से परिवारों के लिए अच्छी खबर है। अब पांच साल की उम्र पूरी कर चुके बच्चे भी नेचर सफारी के मशहूर ग्लास ब्रिज पर रोमांचक सैर कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों से छोटे बच्चों के प्रवेश पर लगाई गई रोक को सुरक्षा ऑडिट के बाद हटा लिया गया है।
ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के बाद वन विभाग ने यह अनुमति दी है। इस फैसले से उन परिवारों को खास राहत मिलेगी, जो छोटे बच्चों के साथ राजगीर घूमने की योजना बनाते हैं।