National
ओडीओपी यानी दीपावली का नव-अर्थशास्त्र
जगदीश त्रिपाठी। दीपावली का पावन पर्व खुशियों, अलौकिक प्रकाश और अगाध धार्मिक निष्ठा का प्रतीक भर नहीं है, बल्कि आज यह उत्तर प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को एक नई, सशक्त और स्वदेशी दिशा देने का ऐतिहासिक अवसर भी बन चुका है।
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए
-1793969932290.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जगदीश त्रिपाठी। दीपावली का पावन पर्व खुशियों, अलौकिक प्रकाश और अगाध धार्मिक निष्ठा का प्रतीक भर नहीं है, बल्कि आज यह उत्तर प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को एक नई, सशक्त और स्वदेशी दिशा देने का ऐतिहासिक अवसर भी बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली को केंद्र में रखकर 'एक जिला-एक उत्पाद' (ओडीओपी) जैसी योजना के माध्यम से हमारी स्वदेशी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित कर दिया है। इस त्योहारी मौसम में यह योजना राज्य की ग्रामीण और स्थानीय अर्थव्यवस्था की धुरी बन गई है।
ओडीओपी के तहत तैयार किए गए उत्पाद राज्य के सभी 75 जिलों में स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और सूक्ष्म उद्यमियों के जीवन में समृद्धि, आशा और स्वावलंबन की वास्तविक रोशनी ला रहे हैं। यह पारंपरिक कलाओं को लुप्त होने से बचाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' की अवधारणा को उत्तर प्रदेश की धरती पर पूरी तरह साकार करने का महती प्रयास है।

-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)